ताज़ा ख़बर - Khabar Vahini https://khabarvahini.com Latest News | Breaking News Thu, 06 Feb 2025 13:22:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://khabarvahini.com/wp-content/uploads/2023/06/cropped-275268509_369409508524254_2578076929151236714_n-32x32.jpg ताज़ा ख़बर - Khabar Vahini https://khabarvahini.com 32 32 हरियाणा भाजपा छेड़छाड़ केस में सामने आया हनीट्रैप एंगल; ब्लैकमेल कर 50 लाख की डिमांड की, महिला और अमित बिंदल समेत 6 पर मामला दर्ज https://khabarvahini.com/archives/4652 https://khabarvahini.com/archives/4652#respond Thu, 06 Feb 2025 13:20:31 +0000 https://khabarvahini.com/?p=4652 कलाकार रोकी मित्तल ने दर्ज करवाया केस खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो हरियाणा बीजेपी चीफ मोहन लाल बडौली के खिलाफ हिमाचल कसौली में एक महिला ने होटल में रेप होने का केस दर्ज कराया था। अब इस रेप मामले में हनीट्रैप एंगल सामने आया है। पूर्व बीजेपी नेता रॉकी मित्तल की शिकायत पर पंचकूला के सेक्टर-5 […]

The post हरियाणा भाजपा छेड़छाड़ केस में सामने आया हनीट्रैप एंगल; ब्लैकमेल कर 50 लाख की डिमांड की, महिला और अमित बिंदल समेत 6 पर मामला दर्ज first appeared on Khabar Vahini.

]]>
कलाकार रोकी मित्तल ने दर्ज करवाया केस

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो

हरियाणा बीजेपी चीफ मोहन लाल बडौली के खिलाफ हिमाचल कसौली में एक महिला ने होटल में रेप होने का केस दर्ज कराया था। अब इस रेप मामले में हनीट्रैप एंगल सामने आया है। पूर्व बीजेपी नेता रॉकी मित्तल की शिकायत पर पंचकूला के सेक्टर-5 थाने में आरोप लगाने वाली महिला समेत 6 पर धारा 308(2), 308(5),61, 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमें अमित बिंदल का भी नाम शामिल है। इसके अलावा एफ़आईआर में 3 अज्ञात लोग हैं।

बताया जा रहा है कि, मामला दर्ज करने के साथ ही 3 की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। साथ ही पंचकूला पुलिस मामले को लेकर आगे की छानबीन और बनती कार्रवाई करने में जुट गई है। इस मामले में एफ़आईआर की कॉपी भी सामने आई है। जिसमें सभी आरोपियों के नाम हैं। बताया गया है कि, इन्होंने हरियाणा बीजेपी चीफ मोहन लाल बडौली से 50 लाख रुपये की डिमांड की। जिसके लिए रॉकी मित्तल को माध्यम बनाया गया। ऐसा न करने पर हनीट्रैप में फंसाने की धमकी दी गई. साथ ही ब्लैकमेल करने के लिए झूठा केस बनाया गया।

रॉकी मित्तल द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस को बताया गया कि, इन आरोपियों का पूरा संगठित आपराधिक समूह है। जो नामचीन लोगों को झूठे केस की धमकी देकर और ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड करता है। ये उनकी एआई द्वारा फर्जी अश्लील सीडी भी तैयार करते हैं और जब लोग पैसे नहीं देते हैं तो फिर ये पुलिस में जाकर झूठी एफ़आईआर दर्ज करा देते हैं। रॉकी मित्तल ने बताया कि, आरोपियों ने मोहन लाल बडौली को दिल्ली और गोवा जैसे अन्य स्थानों पर भी जाल बिछाकर फंसाने की कोशिश की थी। लेकिन कायमाब नहीं हुए।

अमित बिंदल मास्टरमाइंड

रॉकी मित्तल ने पुलिस को जानकारी दी है कि, अमित बिंदल के राजनीतिक दबाव में यह मामला बनाया गया है। अमित बिंदल को मास्टरमाइंड बताया है। रॉकी मित्तल ने बताया कि, उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। रॉकी मित्तल ने अपने जान-माल की सुरक्षा की चिंता जताई है। मित्तल ने कहा है कि, आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब होने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। रॉकी मित्तल ने अपनी सुरक्षा की भी मांग की है।

गौरतलब है कि, पिछले महीने जब मोहन लाल बडौली पर एफ़आईआर कॉपी सामने आई तो हड़कंप मच गया था और इससे राजनीतिक माहौल भी गर्म हुआ। बडौली के साथ-साथ एफ़आईआर में सिंगर रॉकी मित्तल का भी नाम लिया गया था। लेकिन पूरे मामले में उस समय में एक नया ट्विस्ट भी आया। दरअसल, आरोप लगाने वाली जिस महिला ने एफ़आईआर कराई, उसमें अपनी एक महिला दोस्त का नाम आई विटनेस (गवाह) के तौर पर दिया था। उस महिला गवाह ने कैमरे पर इस मामले को लेकर अलग ही कहानी बयां की।

अमित बिंदल का भी आया था बयान

इस मामले में रॉकी मित्तल ने अमित बिंदल को मास्टरमाइंड बताया है। इससे पहले रेप के इस मामले में इतना नाम उछलने और महिला गवाह के सामने आने के बाद अब अमित बिंदल ने खुद मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी सफाई दी थी। बिंदल ने कहा था कि, एफआईआर में उनका नाम नहीं है। एफआईआर की कॉपी में शिकायतकर्ता ने कहीं भी उनका नाम नहीं लिया है, उनपर लग रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। बिंदल ने यह भी कहा था कि, वह मामले में सामने आई महिला गवाह को नहीं जानते हैं। इसके अलावा आरोप लगाने वाली जो महिला है, वह करीब दो साल पहले उनके साथ काम करती थी, लेकिन अब वह उनके संपर्क में नहीं है।

वहीं सिंगर रॉकी मित्तल के आरोपों को लेकर भी अमित बिंदल ने बयान दिया। बिंदल ने बताया कि, वे नहीं समझते कि रॉकी मित्तल के आरोपों का कोई आधार है। बिंदल ने यह भी बताया कि रॉकी मित्तल खुद कैथल से भागे हुए हैं और उनकी संपत्ति बेचने की वजह भी सबको पता है। अमित बिंदल ने आगे कहा था कि अगर उन्हें या उनके परिवार को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार कुछ लोग होंगे।

The post हरियाणा भाजपा छेड़छाड़ केस में सामने आया हनीट्रैप एंगल; ब्लैकमेल कर 50 लाख की डिमांड की, महिला और अमित बिंदल समेत 6 पर मामला दर्ज first appeared on Khabar Vahini.

]]>
https://khabarvahini.com/archives/4652/feed 0
UPI यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, 1 फरवरी से ब्लॉक होंगे ये ट्रांजेक्शन, NPCI ने बदल दिया नियम, तुरंत करें चेक https://khabarvahini.com/archives/4645 https://khabarvahini.com/archives/4645#respond Thu, 30 Jan 2025 02:25:42 +0000 https://khabarvahini.com/?p=4645 खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो नई दिल्ली : 1 फरवरी 2025 से UPI ट्रांजेक्शन बंद होने का खतरा है. दरअसल, अगर पेमेंट ऐप ट्रांजेक्शन ID में स्पेशल कैरेक्टर यूज करती है तो सेंट्रल सिस्टम उस ऐप से ट्रांजेक्शन को एक्सेप्ट नहीं करेगा।अगर आप UPI पेमेंट ऐप यूज करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. […]

The post UPI यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, 1 फरवरी से ब्लॉक होंगे ये ट्रांजेक्शन, NPCI ने बदल दिया नियम, तुरंत करें चेक first appeared on Khabar Vahini.

]]>

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली : 1 फरवरी 2025 से UPI ट्रांजेक्शन बंद होने का खतरा है. दरअसल, अगर पेमेंट ऐप ट्रांजेक्शन ID में स्पेशल कैरेक्टर यूज करती है तो सेंट्रल सिस्टम उस ऐप से ट्रांजेक्शन को एक्सेप्ट नहीं करेगा।
अगर आप UPI पेमेंट ऐप यूज करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल, 1 फरवरी से कोई भी UPI ऐप ट्रांजेक्शन ID जनरेट करने के लिए स्पेशल कैरेक्टर यूज नहीं कर पाएगी. अगर कोई ऐप ट्रांजेक्शन ID में स्पेशल कैरेक्टर यूज करेगी तो सेंट्रल सिस्टम उस पेमेंट को कैंसिल कर देगा. नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने ये दिशानिर्देश बिजनेस यूजर्स के लिए जारी किए थे, लेकिन इसका असर आम ग्राहकों पर भी पड़ने वाला है।

इसलिए किया जा रहा है बदलाव

NPCI UPI ट्रांजेक्शन ID जनरेट करने की प्रोसेस को स्टैंडर्ड बनाना चाहता है. इसलिए उसने सभी कंपनियों से ट्रांजेक्शन ID में केवल अल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर ही जोड़ने के आदेश दिए हैं. ये आदेश 1 फरवरी से लागू हो जाएंगे. इसका मतलब है कि अगर कोई ऐप इन आदेशों का पालन नहीं करती है तो UPI के जरिये पेमेंट पूरी नहीं होगी. आदेशों का पालन करने की जिम्मेदारी ऐप्स पर ही डाली गई है।

पहले भी जारी किए थे आदेश

NPCI ने पहले भी इस प्रोसेस को स्टैंडर्ड बनाने के लिए आदेश जारी किए थे. बीते साल मार्च में आए आदेशों में ट्रांजेक्शन ID को 35 कैरेक्टर में बनाने की बात कही गई थी. इससे पहले ट्रांजेक्शन ID में 4 से लेकर 35 कैरेक्टर तक होते थे. इसे देखते हुए 35 कैरेक्टर की ID जनरेट करने की बात कही गई थी.

The post UPI यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, 1 फरवरी से ब्लॉक होंगे ये ट्रांजेक्शन, NPCI ने बदल दिया नियम, तुरंत करें चेक first appeared on Khabar Vahini.

]]>
https://khabarvahini.com/archives/4645/feed 0
हैबतपुर मेडिकल कालेज में जल्द से जल्द ओपीडी शुरू हो : डा. मिड्ढा https://khabarvahini.com/archives/4641 https://khabarvahini.com/archives/4641#respond Wed, 29 Jan 2025 12:34:45 +0000 https://khabarvahini.com/?p=4641 मेडिकल कालेज की ओपीडी जल्द शुरू करने की कवायद तेज चंडीगढ़ में स्वास्थ्य शिक्षा के आला अधिकारियों के साथ बैठक, डिप्टी स्पीकर कल करेंगे हैबतपुर मेडिकल कालेज का मुआयना स्वास्थ्य अमला रहेगा मौजूद, लेंगे प्रगति रिपोर्ट, मौके पर ही स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ होगी बैठक खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो (नरेन्द्र शर्मा) 29 जनवरी, चंडीगढ़ : […]

The post हैबतपुर मेडिकल कालेज में जल्द से जल्द ओपीडी शुरू हो : डा. मिड्ढा first appeared on Khabar Vahini.

]]>
मेडिकल कालेज की ओपीडी जल्द शुरू करने की कवायद तेज चंडीगढ़ में स्वास्थ्य शिक्षा के आला अधिकारियों के साथ बैठक, डिप्टी स्पीकर कल करेंगे हैबतपुर मेडिकल कालेज का मुआयना

स्वास्थ्य अमला रहेगा मौजूद, लेंगे प्रगति रिपोर्ट, मौके पर ही स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ होगी बैठक

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो (नरेन्द्र शर्मा)

विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा

29 जनवरी, चंडीगढ़ : जींद के गांव हैबतपुर मे बन रहे मेडिकल कालेज में जल्द से जल्द लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए कवायद तेज हो गई है। जींद से भाजपा विधायक एवं डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने चंडीगढ़ में स्वास्थ्य शिक्षा के आला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में हैबतपुर मेंडिकल कालेज तथा पैरा मेडिकल कोलेज को लेकर मंथन हुआ। बैठक में साफ तौर पर डिप्टी स्पीकर ने निर्देश दिए कि वो तमाम अधिकारियों के साथ वीरवार को हैबतपुर मेडिकल कालेज का मुआयना करेंगे और वहां करवाए जा रहे प्रगति कार्यों की रिपोर्ट देखेंगे। यहां मौके पर ही अधिकारियों के साथ फिर से बैठक होगी और काम में तेजी लाने तथा जल्द से जल्द ओपीडी शुरू करवाने को लेकर तैयारियों का आंकलन किया जाएगा। बैठक में एसीएस मेडिकल एजुकेशन सुधीर राजपाल, डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन यशविंद्र सिंह, एचएसआरडीसी हरियाणा स्टेट रोड कार्पोरेशन के अधिकारी मौजूद रहे।

विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा

आज डिप्टी स्पीकर करेंगे मेडिकल कालेज का दौरा :
डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा हैबतपुर मेडिकल कालेज का वीरवार को दौरा करेंगे। इस दौरान पूरा स्वास्थ्य अमला यहां मौजूद रहेगा। डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि उनके पिता स्व. डा. हरिचंद मिड्ढा का सपना था कि जींद का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो और लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना न पड़े। अपने स्वर्गीय पिता के इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है। वर्ष 2025 में हर हाल में लोगों को हैबतपुर मेडिकल कॉलेज में ओपीडी की सुविधा मिल जाए।

विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा

डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है। सरकार का एक ही प्रयास है कि पंक्ति के अंतिम छौर तक खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी को लेकर जींद की विकास परियोजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने का काम किया जा रहा है। जींद की जनता को भाखड़ा का पानी उपलब्ध करवाने के लिए कार्य की शुरूआत कर दी गई है वहीं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जींद की सभी विकास परियोजनाओं को पूरा करवाने का काम किया जा रहा है।

The post हैबतपुर मेडिकल कालेज में जल्द से जल्द ओपीडी शुरू हो : डा. मिड्ढा first appeared on Khabar Vahini.

]]>
https://khabarvahini.com/archives/4641/feed 0
हरियाणा मे लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, नायब सैनी के नेतृत्व मे फिर से जीतेंगे हरियाणा https://khabarvahini.com/archives/4607 https://khabarvahini.com/archives/4607#respond Mon, 05 Aug 2024 11:13:46 +0000 https://khabarvahini.com/?p=4607 जींद मे प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली के स्वागत मे उमड़ी हजारों की भीड़, जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र ढुल के नेतृत्व मे शानदार रूप से सफल रहा कार्यक्रम खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो जींद (05 अगस्त 2024) : हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा है कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव में वोटों के ध्रुवीकरण का […]

The post हरियाणा मे लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, नायब सैनी के नेतृत्व मे फिर से जीतेंगे हरियाणा first appeared on Khabar Vahini.

]]>
जींद मे प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली के स्वागत मे उमड़ी हजारों की भीड़, जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र ढुल के नेतृत्व मे शानदार रूप से सफल रहा कार्यक्रम

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो

जींद (05 अगस्त 2024) : हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा है कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव में वोटों के ध्रुवीकरण का भाजपा को नुकसान हुआ था, विधानसभा चुनाव में भाजपा का सीधा मुकाबला नहीं है बल्कि भाजपा के मुकाबले में कांग्रेस, इनेलो बसपा गठबंधन, जेजेपी और आम आदमी पार्टी भी मैदान में होगी जिससे भाजपा को लाभ होगा और भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार का गठन करेगी। वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जींद आए थे और जनसंपर्क आशीर्वाद अभियान में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नायब सैनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और नायब सैनी की लोकप्रियता और हरियाणा की जनता ने जिस प्रकार से उन्हें स्वीकार किया है उसे देखकर लगता है कि भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा जल्दी ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा समय से पहले अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार देगी।

मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की सरकार ने पिछले 10 सालों में जिस प्रकार से बिना भेदभाव विकास कार्य करवाए हैं और गरीबों को बिना खर्ची बिना पर्ची 142000 सरकारी नौकरियां देने का काम किया है उससे प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति विश्वास का माहौल बना है।‌ उन्होंने कहा कि पार्टी पुरानी घोषणाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही नई घोषणा को भी जनता के बीच बताने का काम करेंगे। भाजपा को सबसे बड़ी किसान हितैषी पार्टी बताते हुए मोहनलाल बडोली ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां पर सरकार सभी 23 फसल एमएसपी पर खरीदने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अलावा ऐसा किसी अन्य राज्य में संभव नहीं हो पाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के बकाया 133 करोड रुपए के आबियाना को माफ करने के हरियाणा सरकार के फैसले को उन्होंने ऐतिहासिक करार दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कल कुरुक्षेत्र की भूमि से मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने का काम किया है। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि 11 से 14 अगस्त तक भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालने का काम करेगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा और लोगों को विभाजन से हुए नुकसानों के बारे में बताया जाएगा। 

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल  बड़ौली  ने कहा कि 2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेस का राज था जो पूरी तरह से अराजकता से भरा हुआ था और गरीबों का शोषण हो रहा था। हर व्यक्ति जानता है कि इन 10 सालों में नौकरियां किस प्रकार से मिलती थी। मिर्चपुर और गोहाना में जो कांड हुए वह भुलाए नहीं भूलते। एक वर्ग विशेष को निशाना बनाकर उनके प्रतिष्ठानों को जलाने का काम किया गया। अब कांग्रेस दोबारा हरियाणा को लूटने की मंशा से मैदान में आ रही है।

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने स्पष्ट कहा है कि अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षण को लेकर वर्गीकरण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है हरियाणा सरकार उसे लागू करने का काम करेगी। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में 23 ः आरक्षण अनुसूचित जाति को दिया जा रहा है और अब वर्गीकरण को लेकर जो सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने फैसला दिया है उसके अनुरूप हरियाणा सरकार जल्दी ही अनुसूचित जाति का वर्गीकरण कर आरक्षण का विभाजन करेगी ।

जींद जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र ढुल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओ ने जोश भरा और कांग्रेस के कुप्रचार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस को खुला चौलेंज किया कि वह 2004 से 2014 के बीच के 10 साल के अपने शासनकाल की कोई एक बड़ी उपलब्धि बताए। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो प्रदेश की जनता उसकी लूटने वाली नीति के बारे में बहुत अच्छे से जानती है और जनता उसे दोबारा मौका नहीं देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लूटने का काम किया है और अब वह दोबारा से सत्ता में आकर लोगों का शोषण करने का मौका चाहती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जींद आने पर जिला कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से जिला प्रभारी मदन गोयल, विधायक डॉक्टर कृष्ण मिढ़ा, पूर्व मंत्री व प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, कर्मवीर सैनी, हरियाणा सरकार मे चेयरमैन अमरपाल राणा व कर्मबीर सैनी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजू मोर, वरिष्ठ नेता डॉ ओमप्रकाश पहल, ओमप्रकाश शर्मा, विजयपाल एडवोकेट, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य, पूर्व विधायक जसबीर देसवाल, पूर्व विधायक कलिराम पटवारी, सुरेश कौशिक, प्रमोद कौशिक, देवेंद्र अत्री, प्रदेश प्रवक्ता राजबीर रोहिल्ला व रामराजी शर्मा, सुखदीप बुआना, विकास आर्य ब्राह्मणवास, डॉ सुरेन्द्र लाठर, धर्मेन्द्र शर्मा पड़ाना, संदीप लोहान, मनीष गोयल बबलू, नरेन्द्र शर्मा, पुष्पा तायल, नरेन्द्र पहल, सुभाष शर्मा, भीम सैनी, पुरुषोत्तम शर्मा, सुरेन्द्र धवन, बलराज पांचाल, सोनू कश्यप, केशव तिवारी, कविता शर्मा, रामराती वर्मा, योगिता भारद्वाज, ममता रावत आदि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

The post हरियाणा मे लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, नायब सैनी के नेतृत्व मे फिर से जीतेंगे हरियाणा first appeared on Khabar Vahini.

]]>
https://khabarvahini.com/archives/4607/feed 0
हिमाचल में सियासी हलचल तेज : विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कहा-विधायकों की आवाज को दबाने की हुई कोशिश https://khabarvahini.com/archives/4584 https://khabarvahini.com/archives/4584#respond Wed, 28 Feb 2024 06:54:35 +0000 https://khabarvahini.com/?p=4584 खबर वाहिनी न्यूज शिमला : हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल के बीच सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट से इस्तीफा देने का ऐलान किया। हालांकि विक्रमादित्य ने पार्टी हाईकमान पर भरोसा जताया है कि वह उनकी बातों को सुनेगी। विक्रमादित्य […]

The post हिमाचल में सियासी हलचल तेज : विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कहा-विधायकों की आवाज को दबाने की हुई कोशिश first appeared on Khabar Vahini.

]]>
खबर वाहिनी न्यूज

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल के बीच सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट से इस्तीफा देने का ऐलान किया। हालांकि विक्रमादित्य ने पार्टी हाईकमान पर भरोसा जताया है कि वह उनकी बातों को सुनेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीएम की कार्यप्रणाली से कई विधायक नाराज थे और अब हालात सही नहीं थे। वर्तमान परिस्थिति में इस सरकार में बने रहना मेरे लिए ठीक नहीं है इसलिए मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। आनेवाले समय में आगे के कदम पर विचार करूंगा।

उन्होंने सीधा मुख्यमंत्री सुक्खू के कार्यप्रणाली पर हमला बोला और कहा कि मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मुझे एक मंत्री के तौर पर अपमानित करने का काम किया गया है, जिस तरह के संदेश विभाग में भेजे जाते हैं, हमें कमजोर करने की कोशिश की गई। सरकार सभी के सामूहिक प्रयास से बनी थी। मैं किसी भी दबाव में नहीं आने वाला हूं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा,’विधायकों के साथ कहीं न कहीं अनदेखी हुई है, विधायकों की आवाज दबाने की कोशिश की गई है जिसके कारण हम आज इस कगार पर खड़े हैं। लगातार इन विषयों को पार्टी नेतृत्व के समक्ष भी उठाया गया है, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

The post हिमाचल में सियासी हलचल तेज : विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कहा-विधायकों की आवाज को दबाने की हुई कोशिश first appeared on Khabar Vahini.

]]>
https://khabarvahini.com/archives/4584/feed 0
सिंघु और टिकरी बॉर्डर खुलने शुरू, कंक्रीट की दीवार तोड़ रही पुलिस; लोगों को मिलेगी राहत https://khabarvahini.com/archives/4569 https://khabarvahini.com/archives/4569#respond Sat, 24 Feb 2024 15:40:24 +0000 https://khabarvahini.com/?p=4569 खबर वाहिनी न्यूज नई दिल्ली : किसान आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली पुलिस टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए लगाए बैरिकेड को अस्थाई तौर पर हटा रही है ताकि रास्ते को आम यातायात के लिए खोला जा सके। बताया जा रहा है कि पुलिस सड़क […]

The post सिंघु और टिकरी बॉर्डर खुलने शुरू, कंक्रीट की दीवार तोड़ रही पुलिस; लोगों को मिलेगी राहत first appeared on Khabar Vahini.

]]>
खबर वाहिनी न्यूज

नई दिल्ली : किसान आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली पुलिस टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए लगाए बैरिकेड को अस्थाई तौर पर हटा रही है ताकि रास्ते को आम यातायात के लिए खोला जा सके। बताया जा रहा है कि पुलिस सड़क के दोनों तरफ का एक हिस्सा आवाजाही के लिए खोल रही है। इससे लोगों को दिल्ली आवागमन में काफी राहत मिल सकेगी। किसानों के दिल्ली में प्रवेश को रोकने के लिए पुलिस ने दोनों बॉर्डर पर कंक्रीट की दीवार से बैरिकेडिंग की थी।

बता दें कि न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत करीब दर्जन भर मांगों को लेकर किसान अभी भी पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों ने दो बार हरियाणा का बॉर्डर पार करने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा पुलिस ने खदेड़ दिया। जिसके बाद से किसान शंभू बॉर्डर पर ही डटे हुए हैं और दिल्ली कूच करने का फैसला दो दिनों के लिए टाल दिया है। किसान नेताओं ने कहा था कि वे 29 फरवरी तक दिल्ली कूच नहीं करेंगे।

The post सिंघु और टिकरी बॉर्डर खुलने शुरू, कंक्रीट की दीवार तोड़ रही पुलिस; लोगों को मिलेगी राहत first appeared on Khabar Vahini.

]]>
https://khabarvahini.com/archives/4569/feed 0
शरद पवार ने लॉन्च किया पार्टी का नया चुनाव चिह्न, बोले- यह संघर्ष की शुरुआत है https://khabarvahini.com/archives/4559 https://khabarvahini.com/archives/4559#respond Sat, 24 Feb 2024 13:58:06 +0000 https://khabarvahini.com/?p=4559 खबर वाहिनी न्यूज मुंबई : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एनसीपी के संस्थापक शरद पवार ने शनिवार को अपने संगठन का नया चुनाव चिन्ह लॉन्च किया। पार्टी का नया चिह्न ‘तुरुही बजाता हुआ व्यक्ति’ है। चुनाव निन्ह को लॉन्च करते समय शरद पवार ने कहा कि यहां से स्वराज्य की स्थापना कर शिवाजी महाराज ने […]

The post शरद पवार ने लॉन्च किया पार्टी का नया चुनाव चिह्न, बोले- यह संघर्ष की शुरुआत है first appeared on Khabar Vahini.

]]>
खबर वाहिनी न्यूज

मुंबई : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एनसीपी के संस्थापक शरद पवार ने शनिवार को अपने संगठन का नया चुनाव चिन्ह लॉन्च किया। पार्टी का नया चिह्न ‘तुरुही बजाता हुआ व्यक्ति’ है। चुनाव निन्ह को लॉन्च करते समय शरद पवार ने कहा कि यहां से स्वराज्य की स्थापना कर शिवाजी महाराज ने सामान्य लोगों के लिए काम किया। यह संघर्ष की शुरुआत है। यहीं पर सर्वसामान्य लोगों के लिए काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ बीजेपी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ गठबंधन करने के लिए अजित पवार ने एनसीपी के दो फाड़ कर दिए थे और अपनी पार्टी को ही असली एनसीपी बताया, जिसके महीनों बाद चुनाव आयोग ने हाल ही में उनके गुट को ही असली एनसीपी के रूप में मान्यता दी और उसे चुनाव चिन्ह ‘दीवार घड़ी’ आवंटित की। बाद में चुनाव आयोग ने शरद पवार के गुट को ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार’ नाम दिया।

चुनाव आयोग ने गुरुवार को शरद पवार के संगठन के लिए ‘तुतारी बजाते हुए व्यक्ति’ वाला चुनाव चिन्ह आवंटित किया। चुनाव चिन्ह पर पवार ने कहा कि तुतारी उन लोगों के लिए खुशी लाएगी जो बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण संघर्ष कर रहे हैं। पवार ने आम लोगों के कल्याण और प्रगति के लिए काम करने वाली सरकार लाने के लिए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का समर्थन मांगा है।

The post शरद पवार ने लॉन्च किया पार्टी का नया चुनाव चिह्न, बोले- यह संघर्ष की शुरुआत है first appeared on Khabar Vahini.

]]>
https://khabarvahini.com/archives/4559/feed 0
नए क्रिमिनल लॉ, जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, धाराओं में ये आएगा बदलाव https://khabarvahini.com/archives/4555 https://khabarvahini.com/archives/4555#respond Sat, 24 Feb 2024 12:43:49 +0000 https://khabarvahini.com/?p=4555 खबर वाहिनी न्यूज नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने तीन नए आपराधिक कानूनों को 1 जुलाई 2024 से लागू किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी। नए कानून के लागू होने के बाद जो धाराएं अपराध की पहचान बन चुकी थीं, उनमें भी बदलाव होगा। जैसे हत्या के लिए लगाई जाने वाली IPC की धारा […]

The post नए क्रिमिनल लॉ, जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, धाराओं में ये आएगा बदलाव first appeared on Khabar Vahini.

]]>
खबर वाहिनी न्यूज

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने तीन नए आपराधिक कानूनों को 1 जुलाई 2024 से लागू किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी। नए कानून के लागू होने के बाद जो धाराएं अपराध की पहचान बन चुकी थीं, उनमें भी बदलाव होगा। जैसे हत्या के लिए लगाई जाने वाली IPC की धारा 302 अब धारा 101 कहलाएगी। ठगी के लिए लगाई जाने वाली धारा 420 अब धारा 316 होगी। हत्या के प्रयास के लिए लगाई जाने वाली धारा 307 अब धारा 109 कहलाएगी। वहीं दुष्कर्म के लिए लगाई जाने वाली धारा 376 अब धारा 63 होगी।

तीनों नए आपराध‍िक कानून भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे। यानी अब इंडियन पीनल कोड (IPC) की जगह भारतीय न्याय संहिता, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (CrPC) की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो जाएगा। नए कानूनों में मॉब लिंचिंग, यानी जब 5 या इससे ज्‍यादा लोगों का एक समूह मिलकर जाति या समुदाय आदि के आधार पर हत्या करता है, तो ग्रुप के हर सदस्य को आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी। इन तीनों कानूनों का मुख्‍य उद्देश्‍य देश में आपराध‍िक न्‍याय प्रणाली को बदलना है जोक‍ि अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे कानूनों पर चल रही थी, इससे छुटकारा मि‍ल सकेगा. इन कानूनों में राजद्रोह के अपराध को भी समाप्‍त क‍िया गया है। इसमें राज्‍य के ख‍िलाफ अपराध करने की एक नई धारा का शाम‍िल क‍िया गया है।

The post नए क्रिमिनल लॉ, जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, धाराओं में ये आएगा बदलाव first appeared on Khabar Vahini.

]]>
https://khabarvahini.com/archives/4555/feed 0
हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार, पुलिस लंबे समय से कर रही थी तलाश https://khabarvahini.com/archives/4551 https://khabarvahini.com/archives/4551#respond Sat, 24 Feb 2024 12:40:36 +0000 https://khabarvahini.com/?p=4551 खबर वाहिनी न्यूज दिल्ली : हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। हल्द्वानी पुलिस के मुताबिक, ये गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है। मलिक का बगीचा अब्दुल मलिक का ही था, जहां अवैध निर्माण हटाने के लिए प्रशासन गया था। […]

The post हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार, पुलिस लंबे समय से कर रही थी तलाश first appeared on Khabar Vahini.

]]>
खबर वाहिनी न्यूज

दिल्ली : हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। हल्द्वानी पुलिस के मुताबिक, ये गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है। मलिक का बगीचा अब्दुल मलिक का ही था, जहां अवैध निर्माण हटाने के लिए प्रशासन गया था। इसके बाद हिंसा हुई थी।

अब्दुल मलिक 8 फरवरी को भड़की हिंसा का मुख्य आरोपी बनाया गया था। उस पर मलिक का बगीचा के अतिक्रमण को हटाए जाने के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम के खिलाफ भीड़ को उकसाने और उन पर जानलेवा हमला कराने का आरोप है। इस मामले में अब्दुल मलिक के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से लुक आउट सर्कुलर भी जारी हो चुका है। अब उसके बारे में दावा किया जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। यह दावा अब्दुल मलिक के वकीलों ने किया है।

अब्दुल मलिक के वकील अजय बहुगुणा, शलभ पांडे और देवेश पांडे ने दावा किया कि उन्होंने एक एंटीसिपेटरी बेल यानी अग्रिम जमानत याचिका हल्द्वानी के सेशन कोर्ट में दाखिल की थी। इस याचिका में अपील की गई है कि घटना के दिन अब्दुल मलिक यहां नहीं थे। इसी याचिका के दौरान उन्होंने बताया कि अब्दुल मलिक का एक पता भी इसमें लिखा गया था, जो दिल्ली का था। बताया जा रहा है कि इसी आवेदन को देखने के बाद उत्तराखंड पुलिस उस पते पर पहुंची। वहां से अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से इस संबंध में पुष्टि की जा रही है।

The post हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार, पुलिस लंबे समय से कर रही थी तलाश first appeared on Khabar Vahini.

]]>
https://khabarvahini.com/archives/4551/feed 0
पीएम मोदी के बारे में AI फैला रहा गलत जानकारी, केंद्रीय मंत्री ने दी चेतावनी https://khabarvahini.com/archives/4547 https://khabarvahini.com/archives/4547#respond Sat, 24 Feb 2024 12:36:33 +0000 https://khabarvahini.com/?p=4547 खबर वाहिनी न्यूज दिल्ली : केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में जेमिनी AI के जनरेटेड रिस्पांस के खिलाफ गूगल इंडिया को चेतावनी दी है। राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि गूगल ने IT एक्ट के नियमों और क्रिमिनल कोड के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। दरअसल […]

The post पीएम मोदी के बारे में AI फैला रहा गलत जानकारी, केंद्रीय मंत्री ने दी चेतावनी first appeared on Khabar Vahini.

]]>
खबर वाहिनी न्यूज

दिल्ली : केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में जेमिनी AI के जनरेटेड रिस्पांस के खिलाफ गूगल इंडिया को चेतावनी दी है। राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि गूगल ने IT एक्ट के नियमों और क्रिमिनल कोड के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

दरअसल एक यूजर ने गूगल के एआई चैटटूल जेमिनी से पूछा था कि क्या नरेंद्र मोदी फासीवादी हैं? इस सवाल के जवाब में जेमिनी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता हैं। उन पर ऐसी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया गया है। कुछ विशेषज्ञों ने इसे फासीवादी बताया है। ये आरोप कई पहलूओं पर आधारित हैं। इसमें भाजपा की हिंदू राष्ट्रवादी विचारधारा भी शामिल है।’ राजीव चंद्रशेखर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘ये सीधे तौर पर IT एक्ट के इंटरमीडियरी रूल्स (IT रूल्स) के नियम 3(1)(B) का उल्लंघन है और क्रिमिनल कोड के कई प्रावधानों का भी उल्लंघन है।’

The post पीएम मोदी के बारे में AI फैला रहा गलत जानकारी, केंद्रीय मंत्री ने दी चेतावनी first appeared on Khabar Vahini.

]]>
https://khabarvahini.com/archives/4547/feed 0