7k Network

राष्ट्रीय प्रैस दिवस धूमधाम से मनाया गया, वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता की दशा, दिशा व भविष्य को लेकर एक संगोष्ठी का किया गया आयोजन

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो (हरियाणा)

फतेहाबाद : फतेहाबाद की चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन की फतेहाबाद ईकाई द्वारा राष्ट्रीय प्रैस दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता की दशा,दिशा व भविष्य को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक दुड़ाराम व विधायक लक्ष्मण नापा ने की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष स. रामसिंह बराड़ व यूनियन के चेयरमैन बलवंत तक्षक ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। चंडीगढ़ प्रैस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नलिन आचार्य,भाजपा जिला प्रभारी देव कुमार शर्मा व संयुक्त निदेशक प्रैस सूचना जनसम्पर्क एंंव भाषा विभाग से डा. साहिब राम गोदारा,अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान भाम्बा शाह देवीदयाल तायल,विनोद तायल,नगरपरिषद उपप्रधान सुविता-बिंटू टुटेजा, भूना नगरपालिका चेयरपर्सन अर्पणा-पंकज पसरीजा, शिवपुरी सभा प्रधान भीमसैन आनंद, पंचनद प्रौजेक्ट चेयरमैन राधाकृष्णा नारंग, चन्द्रभान मुंजाल, शिवपुरी सभा के वरिष्ठ उपप्रधान सतपाल अरोड़ा, समाजसेवी नेहा-सुरेन्द्र मित्तल, डा. अंशुल सहगल, विजय निर्मोही, आत्माराम कसाना, विशाल टीवी केयर से भीमसैन असीजा,विनोद बबली, द्वारा प्रसाद सहित शहर के गणमान्य लोगों सहित पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पंचायत एवं विकास मंत्री देवेन्द्र बबली, विधायक दुड़ाराम, विधायक लक्ष्मण नापा,अशोक छाबड़ा,रामसिंह बराड़, सुनील सचदेवा आदि ने दीप प्रज्जवलित कर की।

कार्यक्रम मे दीप प्रज्वलित करते मंत्री देवेंद्र बबली व मिडिया कोर्डिनेटर अशोक छाबड़ा
Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग