7k Network

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची गोपाल स्कूल, जींद विधायक ने यात्रा का किया स्वागत, लाभार्थियों ने उठाया योजना का लाभ
जरूरतमंद लोगों के लिए योजनाओं के लाभ की गारंटी विकसित भारत यात्रा : डा कृष्ण मिड्ढा

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो

प्रदर्शनी का अवलोकन करते जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा

जींद 04-जनवरी-2024 : विकसित भारत संकल्प यात्रा वीरवार को गोपाल स्कूल में पहुंची। यहां जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान आसपास के सात वार्डों के जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शहरवासी सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए पहुंचे और उन्हें विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई गई।


जींद विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि देश व प्रदेश में अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार अपना दायित्व प्रभावी रूप से निभा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद के माध्यम से सरकार विकास की गारंटी के साथ आमजन तक पहुंचते हुए लोगों को और अधिक लाभान्वित कर रही है। यात्रा का उद्देशय मोदी-मनोहर सरकार का ध्येय सरकारी योजनाओं को गरीबों के घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा असल में जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ देने की गांरटी है। भारत व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के नागरिकों तक पहुंचाने और उसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए  विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किसान से लेकर विद्यार्थी तथा बच्चों से लेकर वृद्धजन तक को दी जा रही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को गांव-गांव पहुंचने वाली जागरूकता वैन तथा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए जा रहे जागरूकता शिविरों के माध्यम से  लाभान्वित किया जा रहा है।


विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगा दी जानकारी, लोगों ने उठाया लाभ
विकसित भारत यात्रा में पहुंचने वाले आयुष्मान लाभार्थियों ने योजना को अपने जीवन के लिए एक तरह से वरदान बताया। इस दौरान पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को पशुओं में आने वाली बीमारियों से बचाव व उपचार तथा पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जहां एक तरफ  महिलाओं को सही पोषण, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, बच्चों के स्वास्थ्य बारे, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जानकारी देने के साथ-साथ छोटे बच्चों का वजन मापा और सही पोषण की जानकारी दी।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के स्वास्थ्य को जांचा गया। कार्यक्रम में किसानों को ड्रोन के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कृषि विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र के चिकित्सक, बागवानी विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपनी सेवाएं दी गई। 
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया
यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश भी सुनाया गया। विधायक ने कहा कि शहर में वीरवार को यात्रा का अंतिम दिन रहा। इस यात्रा के आयोजन का मुख्य मकसद जरूरतमंद और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना ही है, जिसे विभिन्न विभागों की ओर से सुनिश्चित किया जा रहा है। इस दौरान मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात लोगों के साथ सांझा किया। विशायक ने लोगों हमारा संकल्प-विकसित भारत का संकल्प भी दिलाया। सभी विभाग अपनी योजनाओं का लाभ मौके पर ही देकर लाभार्थी को संतुष्ट किया।

Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग