7k Network

दिल्ली-NCR और चंडीगढ़ में भूकंप के तेज झटके, घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो

दिल्ली/चंडीगढ़ (11 जनवरी) : वीरवार दोपहर को दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 है। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में जमीन से 213 किमी नीचे था। भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों और दफ्तरों से बाहर खुले मैदानों में आ गए। दफ्तरों और घरों में पड़ा साजो सामान हिलने लगा। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। पंजाब और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चंडीगढ़ में भी हल्के झटके महसूस किए गए।

Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग