7k Network

झारखण्ड मे सियासी ड्रामा, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, गिरफ्तारी की चर्चा; चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए CM

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया। देररात तक इस तथ्य की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। वहीं, हेमंत सोरेन ने राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह चंपई सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। चंपई को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

इससे पहले 7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस पहुंची और रात 9 बजे तक पूछताछ जारी रही। 20 जनवरी को भी ED ने हेमंत से साढ़े सात घंटे पूछताछ की थी। पूछताछ को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, साथ ही ED ऑफिस, राजभवन और CM आवास के आसपास धारा 144 अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं।

ईडी अधिकारियों पर सोरेन के द्वारा FIR दर्ज करने के मामले में एससी-एसटी आयोग के चेयरमैन अरुण हलदर ने कहा कि सोरोन ने कानून का दुरुपयोग किया है। झारखंड सीएम हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पार्टी के कई कार्यकर्ता यहां मोराबादी ग्राउंड में जुटे रहे।

Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग