7k Network

जयंती देवी मंदिर (सिद्धपीठ) जींद द्वारा 9 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक जयंती देवी मंदिर में श्री जयंती महायज्ञ एवं कन्या पूजन उत्सव का किया जाएगा आयोजन

खबर वाहिनी न्यूज (नरेन्द्र शर्मा)

जींद, 7 फरवरी श्री जयंती देवी मंदिर (सिद्धपीठ) जींद द्वारा 9 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक जयंती देवी मंदिर में श्री जयंती महायज्ञ एवं कन्या पूजन उत्सव 2024 का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने आज यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि यह आयोजन हर साल माता जयंती देवी के प्राकट्य दिवस पर किया जाता है। इस साल इसे और अधिक भव्य रूप दिया गया है।
नवीन कुमार शास्त्री ने बताया कि 9 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे पालकी एवं कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा रानी तालाब से शुरू होकर शहर के बीच से मां जयंती देवी के द्वार पर आएगी। 10 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक श्री जयंती महायज्ञ का आयोजन होगा 23 फरवरी को प्रातः 8:30 बजे पूर्णाहुति होगी और इसी दिन इसके बाद 11000 कन्याओं का पूजन किया जाएगा और विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सवा लाख नवार्ण मंत्र का जाप किया जाएगा और प्रतिदिन शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न संतों का प्रवचन भी होगा। उन्होंने बताया कि पालकी और कलश यात्रा को निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार से आने वाली साध्वी शक्ति पुरी जी का आशीर्वचन हासिल होगा। उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ के दौरान गोमटी वाले माताजी, जागृति देवी जी, स्वामी श्री शक्ति देव जी महाराज, स्वामी डॉक्टर अमृता दीदी जी, स्वामी राघवेंद्र भारती जी, स्वामी राघवानंद जी महाराज, महंत लोकेश दास जी महाराज, स्वामी दर्शन गिरी जी महाराज, श्री अवधूत संत अमर दास जी महाराज, श्री सूर्यनाथ जी महाराज, श्री विक्रम गिरी जी महाराज, श्री सच्चिदानंद जी महाराज, श्री विज्ञानंद जी महाराज,  ब्रह्मचारी जसवीर स्वरूप जी महाराज का पावन सानिध्य और उनका आशीर्वचन हासिल होगा।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, जींद नगर परिषद के ईओ राजेंद्र सोनी, विकास जैन, विनोद सिंगला, संजय गोयल, फूल कुमार, राजेश गर्ग, विनोद गुप्ता, इंद्रजीत लूथरा, संतराम शर्मा, अशोक शर्मा, प्रवीण वर्मा, रोहित गोयल, भूपेंद्र सिंह मुख्य रूप से शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में डीजीपी एवं हरियाणा पुलिस के एमडी आरसी मिश्रा, जींद के उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, अतिरिक्त उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ, भिवानी के नगराधीश अमित गौतम, जींद की नगराधीश नमिता कुमारी, जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह, सीआरएसयू के कुलपति डॉक्टर रणपाल सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट के साथ साथ श्रीमती कृष्णा देवी खत्री, डॉक्टर मीना शर्मा, विकास कौशिक, विकास जैन, विभोर शर्मा, रामकुमार मित्तल, अतुल मंगला, सौरभ वर्मा, एडवोकेट कुणाल जिंदिया, राजेंद्र सैनी और संकेत मलिक अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

उल्लेखनीय है कि श्री जयंती देवी मंदिर सिद्ध पीठ है और इसका वर्णन प्राचीन ग्रंथो में भी वर्णित है। मंदिर के पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने कहा कि श्री जयंती महायज्ञ एवं कन्या पूजन उत्सव 2024 का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता, सौहार्द्रता, आपसी भाईचारा, प्रेम स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि आज समाज में विभिन्न प्रकार की कुरीतियां पैदा हो रही है जिन्हें धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन का असली महत्व यह है कि हम समाज को कन्या का महत्व बता पाएं। कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और बेटी को बचाना इसका असली मकसद है। उन्होंने कहा कि अगर बेटी बचेगी तभी सृष्टि बचेगी। बेटी के बिना सृष्टि का कोई अर्थ ही नहीं है। उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग