7k Network

जींद में भाजपा विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा के नेतृत्व में हजारों महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

लोगों पर छाया देशभक्ति का सुरूर

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो (जींद) हरियाणा

जींद भाजपा विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा द्वारा जींद विधानसभा में महिला तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल जींद व गाँव के कोने कोने से आई महिलाओं ने भारत माता की जय के नारे सहित देशभक्ति के नारे लगाए। भारी संख्या में महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर सारा जींद शहर तिरंगामय कर दिया। विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा ने जयंती देवी मंदिर से यात्रा को रवाना किया।
विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हर वर्ष तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य देश में हर नागरिक के मन में देश प्रेम की भावना जागृत करना है। ताकि देश की एकता अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। उन्होंने बताया कि यह तिरंगा जयंती देवी मंदिर से शुरू हुई और रुपया चौक,पंजाबी बाजार, तांगा चौक होते हुए रानी तालाब पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया।

विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी देश की आन, बान और शान पर खतरा आया है तो भारत माता के लिए कुर्बानी देने वालों में हरियाणा कभी भी पीछे नहीं रहा है। यहां के वीर जवानों का हमेशा अग्रणी योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में महिला तिरंगा के साथ मौजूद रही।

Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग