September 8, 2024 2:22 am

7k Network

नरेन्द्र शर्मा बने भाजपा जिला कार्यालय सचिव, लगातार तीसरी मिली अहम जिम्मेदारी, जिला प्रधान राजू मोर व संगठन नेतृव का जताया आभार

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो

जींद : जींद भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू मोर द्वारा जारी जिला पदाधिकारियों की सूची में नरेन्द्र शर्मा को एक बार फिर से जिला कार्यालय सचिव का दायित्व पुनः सौंपा गया है। अपनी नियुक्ति पर नरेन्द्र शर्मा ने सीएम मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लव देव, प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष राजू मोर, विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा व संगठन ने अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है, उसका निर्वहन वे संगठन को मजबूत बनाने व पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा जिला प्रधान राजू मोर जी ने उन पर पुनः विश्वास करके ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उस पर पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से अपना कार्य करूँगा. भाजपा जिला अध्यक्ष राजू जी के नेतृत्व मे जिले संगठन और मजबूत होगा.

जिला अध्यक्ष राजू मोर का आभार जताते कार्यालय सचिव नरेन्द्र शर्मा

नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी नीतियां लागू करके सबका साथ सबका विकास नारे को सार्थक किया है। प्रदेश एवं देश में भाजपा ने सकारात्मक और विकासपरक सियासत एक नया अध्याय लिखा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में सुशासन स्थापित कर विकास की गति को तेज किया है। वंशवाद की सियासत पर अंकुश लगाकर राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का काम किया है। नरेन्द्र शर्मा इससे पूर्व भी भाजपा संगठन में कई पदों पर काम कर चुके हैं। वे जनवरी 2017 से जिला कार्यालय सचिव के पद पर हैँ. इससे पहले वो भाजपा आईटी विभाग मे जिला सह-संयोजक, जींद शहरी मंडल के महामंत्री, संवाद प्रकोष्ठ मे जिला संयोजक, शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल मंत्री आदि के दायित्वों पर 2008 से अब तक कार्य चुके हैँ.
इसके साथ ही उनको जिले मे विभिन्न चुनाव मे भी समय समय अहम जिम्मेदारी मिलती रही है.
नरेन्द्र शर्मा की नियुक्ति पर जिले के कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दी है जिनमे प्रमुख रूप से शहरी मंडल अध्यक्ष जसबीर सैनी, जयंती मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र धवन, जिला मिडिया प्रभारी बबलू गोयल, आईटी प्रमुख केशव तिवारी, सोशल मिडिया प्रमुख सोनू कश्यप, गौरव भारद्वाज, अनिल शर्मा, संदीप गोस्वामी, भारत भूषण टाक, विनोद सैनी, मुकेश लूदाना, विरेन्द्र खोखरी, जयदेव अहिरका, युद्धवीर नबरदार, मंजीत कुमार, नीरज मलिक पौली, जय नारायण शर्मा, राकेश शर्मा मोरखी, अनिल शाहपुर राजेश जांगड़ा अन्य कार्यकर्त्ताओं ने बधाई दी.

Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग