7k Network

हरियाणा मे लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, नायब सैनी के नेतृत्व मे फिर से जीतेंगे हरियाणा

जींद मे प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली के स्वागत मे उमड़ी हजारों की भीड़, जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र ढुल के नेतृत्व मे शानदार रूप से सफल रहा कार्यक्रम

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो

जींद (05 अगस्त 2024) : हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा है कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव में वोटों के ध्रुवीकरण का भाजपा को नुकसान हुआ था, विधानसभा चुनाव में भाजपा का सीधा मुकाबला नहीं है बल्कि भाजपा के मुकाबले में कांग्रेस, इनेलो बसपा गठबंधन, जेजेपी और आम आदमी पार्टी भी मैदान में होगी जिससे भाजपा को लाभ होगा और भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार का गठन करेगी। वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जींद आए थे और जनसंपर्क आशीर्वाद अभियान में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नायब सैनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और नायब सैनी की लोकप्रियता और हरियाणा की जनता ने जिस प्रकार से उन्हें स्वीकार किया है उसे देखकर लगता है कि भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा जल्दी ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा समय से पहले अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार देगी।

मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की सरकार ने पिछले 10 सालों में जिस प्रकार से बिना भेदभाव विकास कार्य करवाए हैं और गरीबों को बिना खर्ची बिना पर्ची 142000 सरकारी नौकरियां देने का काम किया है उससे प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति विश्वास का माहौल बना है।‌ उन्होंने कहा कि पार्टी पुरानी घोषणाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही नई घोषणा को भी जनता के बीच बताने का काम करेंगे। भाजपा को सबसे बड़ी किसान हितैषी पार्टी बताते हुए मोहनलाल बडोली ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां पर सरकार सभी 23 फसल एमएसपी पर खरीदने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अलावा ऐसा किसी अन्य राज्य में संभव नहीं हो पाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के बकाया 133 करोड रुपए के आबियाना को माफ करने के हरियाणा सरकार के फैसले को उन्होंने ऐतिहासिक करार दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कल कुरुक्षेत्र की भूमि से मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने का काम किया है। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि 11 से 14 अगस्त तक भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालने का काम करेगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा और लोगों को विभाजन से हुए नुकसानों के बारे में बताया जाएगा। 

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल  बड़ौली  ने कहा कि 2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेस का राज था जो पूरी तरह से अराजकता से भरा हुआ था और गरीबों का शोषण हो रहा था। हर व्यक्ति जानता है कि इन 10 सालों में नौकरियां किस प्रकार से मिलती थी। मिर्चपुर और गोहाना में जो कांड हुए वह भुलाए नहीं भूलते। एक वर्ग विशेष को निशाना बनाकर उनके प्रतिष्ठानों को जलाने का काम किया गया। अब कांग्रेस दोबारा हरियाणा को लूटने की मंशा से मैदान में आ रही है।

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने स्पष्ट कहा है कि अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षण को लेकर वर्गीकरण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है हरियाणा सरकार उसे लागू करने का काम करेगी। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में 23 ः आरक्षण अनुसूचित जाति को दिया जा रहा है और अब वर्गीकरण को लेकर जो सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने फैसला दिया है उसके अनुरूप हरियाणा सरकार जल्दी ही अनुसूचित जाति का वर्गीकरण कर आरक्षण का विभाजन करेगी ।

जींद जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र ढुल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओ ने जोश भरा और कांग्रेस के कुप्रचार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस को खुला चौलेंज किया कि वह 2004 से 2014 के बीच के 10 साल के अपने शासनकाल की कोई एक बड़ी उपलब्धि बताए। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो प्रदेश की जनता उसकी लूटने वाली नीति के बारे में बहुत अच्छे से जानती है और जनता उसे दोबारा मौका नहीं देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लूटने का काम किया है और अब वह दोबारा से सत्ता में आकर लोगों का शोषण करने का मौका चाहती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जींद आने पर जिला कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से जिला प्रभारी मदन गोयल, विधायक डॉक्टर कृष्ण मिढ़ा, पूर्व मंत्री व प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, कर्मवीर सैनी, हरियाणा सरकार मे चेयरमैन अमरपाल राणा व कर्मबीर सैनी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजू मोर, वरिष्ठ नेता डॉ ओमप्रकाश पहल, ओमप्रकाश शर्मा, विजयपाल एडवोकेट, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य, पूर्व विधायक जसबीर देसवाल, पूर्व विधायक कलिराम पटवारी, सुरेश कौशिक, प्रमोद कौशिक, देवेंद्र अत्री, प्रदेश प्रवक्ता राजबीर रोहिल्ला व रामराजी शर्मा, सुखदीप बुआना, विकास आर्य ब्राह्मणवास, डॉ सुरेन्द्र लाठर, धर्मेन्द्र शर्मा पड़ाना, संदीप लोहान, मनीष गोयल बबलू, नरेन्द्र शर्मा, पुष्पा तायल, नरेन्द्र पहल, सुभाष शर्मा, भीम सैनी, पुरुषोत्तम शर्मा, सुरेन्द्र धवन, बलराज पांचाल, सोनू कश्यप, केशव तिवारी, कविता शर्मा, रामराती वर्मा, योगिता भारद्वाज, ममता रावत आदि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग