7k Network

डॉक्टर कमल बने नीमा जींद के प्रधान और डॉक्टर रामकेश उपप्रधान

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो

जींद (14 जनवरी 2024) : जींद शहर के उत्सव होटल में शनिवार शाम को वर्ष 2024-26 के लिए नीमा जींद द्वारा सर्वसम्मति से नीमा की नई कार्यकारिणी का गठन करके शपथ ग्रहण समारोह और लोहड़ी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।नीमा जींद के संरक्षक डॉक्टर आर. के. सहगल और डॉक्टर रविंद्र गोयल ने डॉक्टर कमल गिरोतरा को अध्यक्ष,डॉक्टर वीरेंद्र मढोत्रा को डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर और डॉक्टर रामकेश दीक्षित को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई। डॉक्टर जिनेंद्र जैन को कन्वेनर,डॉक्टर विजयपाल आर्य सचिव,डॉक्टर अनिल गोयल को कोषाध्यक्ष की शपथ दिलवाई । डॉक्टर प्रमोद चंदा,डॉक्टर यश अत्री और डॉक्टर सचिन सैनी को उपाध्यक्ष के लिए मनोनीत किया गया तथा डॉक्टर गौरव राय और डॉक्टर गौरव लखीना को सह सचिव और सह कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर भूतपूर्व कार्यकारिणी को उनके कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया और नए सदस्यों को नीमा जींद से जोड़कर सदस्यता अभियान भी चलाया गया।विगत 2 वर्षों में नीमा जींद द्वारा रन फॉर हेल्थ,आउटडोर टूर, धन्वंतरी दिवस,योग दिवस,रक्तदान शिविर आदि मिलाकर लगभग 50 से ज्यादा कार्यक्रम किए गए और नीमा जींद वूमेन फोरम द्वारा 40 के लगभग सेवा कार्य किए गए। इस अवसर डॉक्टर नरेश ,डॉक्टर राजीव,डॉक्टर नीरज,डॉक्टर सविता,डॉक्टर सुनीता आदि नीमा जींद के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग