7k Network

दोनों मकान मालिक गए थे बाहर, घर पर लटका था ताला

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो जींद ब्यूरो

जींद। शहर में दो अलग-अलग मकानों से अज्ञात चोर लाखों रुपए का सोना चांदी और नगदी ले उड़े। थाना शहर पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जींद के पटियाला चौक स्थित शीतल पुरी कॉलोनी की गली नंबर 4 के सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने कार्यालय के कार्य से बाहर गया हुआ था। जब आज सुबह अपने घर लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर से सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की बाली, झुमके, पायल चांदी के सिक्के, चांदी की गणेश लक्ष्मी की मूर्ति और तीन लाख 71 हजार रुपए नगद गायब थे।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया है।


चोरी की दूसरी घटना यहां अमरहेडी रोड स्थित ओम नगर में हुई। ओम नगर निवासी अमित गौतम अपने परिवार के साथ गांव के लोहचब में एक शादी में शामिल होने के लिए गया था जब सुबह अपने घर लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर से सोने चांदी के गहने चुराकर चोर फरार हो गए थे। यहां से चोर करीब 1 लाख रुपए का सोने चांदी का समान ले गए हैं, जिसमें सोने का लॉकेट, चैन सेट, अंगूठी, नथ, सोने का टीका, चांदी की तगड़ी, हाथ फूल और पाजेब शामिल हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग