7k Network

“मोदी सरकार के 11 साल- संकल्प से सिद्धि तक’’ कार्यक्रम को लेकर सभी 27 जिलों में समिति गठित

भाजपा प्रदेश मोहन लाल बड़ौली ने जिला संयोजकों और सह संयोजकों के नामों की घोषणा की

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो (नरेन्द्र शर्मा)

चंडीगढ़, 30 मई : भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने पर प्रदेश भर में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए जिला समिति का गठन कर दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने ‘‘मोदी सरकार के 11 साल- संकल्प से सिद्धि तक’’ कार्यक्रम के लिए जिला संयोजक और सह संयोजक नियुक्त कर उनके नामों की घोषणा की है.

शुक्रवार को इस बाबत प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने पत्र भी जारी कर दिया है। पत्र के अनुसार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सभी संगठनात्मक 27 जिला अनुसार नियुक्तियां की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने ‘‘मोदी सरकार के 11 साल- संकल्प से सिद्धि तक’’ के कार्यक्रम का बंतो कटारिया को पंचकूला जिला की संयोजक नियुक्त किया है। वहीं अंबाला जिला के संयोजक असीम गोयल होंगे.

यमुनानगर से घनश्यामदास अरोड़ा, कुरूक्षेत्र से धर्मबीर मिर्जापुर, कैथल से मुनीष कठवाड़, करनाल से अशोक सुखीजा, पानीपत से प्रमोद विज, सोनीपत से ललित बतरा, गोहाना से धर्मबीर नांदल को कार्यक्रम का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

श्री बड़ौली ने जींद से अमरपाल राणा, रोहतक से राम अवतार वाल्मीकि, झज्जर से कप्तान बिरधाना, डबवाली से देव कुमार शर्मा को जिला संयोजक नियुक्त किया है। इसी तरह से सिरसा जिला से जगदीश चौपड़ा, हांसी से विनोद भयाणा, हिसार से कमल गुप्ता और फतेहाबाद जिला से दूड़ाराम को कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भिवानी जिला से शंकर धूपड़, दादरी से सुनीता दांगी, रेवाड़ी से डा. बनवारी लाल, महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह, गुरुग्राम से गार्गी कक्कड़, गुरुग्राम ग्रामीण से सत्यप्रकाश जरावता को संयोजक नियुक्त किया है। नूंह जिला से संजय सिंह, पलवल से जगदीश नायर, फरीदाबाद महानगर से गोपाल शर्मा और फरीदाबाद का नरेंद्र गुप्ता को जिला संयोजक नियुक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ोली
Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग