7k Network

तीन राज्यों में बंपर जीत से जश्न में डूबे भाजपाई, बोले- 2024 में तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो

जींद :- भारतीय जनता पार्टी जिला जींद से जिला अध्यक्ष राजू मोर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में जीत का जश्न मनाया । मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बंपर जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। जींद में पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने जीत की दिवाली मनाई। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत ने साबित कर दिया गया है कि 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 2024 में भाजपा की जीत तय हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी जींद के जिला अध्यक्ष राजू मोर ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत से स्पष्ट हो गया है कि देश की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत से उत्साहित जींद भाजपा से जिला अध्यक्ष राजू मोर ने कहा कि इन नतीजों से साफ है कि भारत के मन में मोदी है। मोदी के मन में भारत है। उन्होंने कहा कि कमल खिलने का मतलब सुशासन और विकास की गारंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का पूरे देश की राजनीति में डंका बज रहा है.

आज पूरे आत्मविश्वास से हम कह सकते हैं कि भारत के मन में मोदी जी हैं और मोदी जी के मन में भारत है…मध्य प्रदेश में हमारी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ फिर वापस आ रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कमल खिल गया है। कमल खिलने का मतलब है सुशासन और विकास की गांरटी। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय जींद में विभिन्न कार्यकर्ताओं के साथ बम पटाखों से खुशी जाहिर करते हुए लड्डू बांटकर खुशी मनाई।

इस दौरान सभी मौजूद कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राजू मोर ओर जिला महामंत्री डॉ राज सैनी को मिठाई खिलाई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामफल शर्मा, सज्जन गर्ग, पुष्पा तायल, शीशपाल भाणा, कविता शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष, मनीष बबलू गोयल, नरेंद्र पहल, गौरव भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष मुकेश रामराय, सुंदर सैनी, दिनेश यादव ,बबल सैनी ,भारत भूषण, अजमेर दुग्गल, ओमप्रकाश संगतपुर, पप्पू पूर्वांचल प्रकोष्ठ, योगिता भारद्वाज, सोमवती शर्मा, राजेश जांगड़ा, सुषमा, बबली व सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।

3 राज्यों मे जीत की ख़ुशी मे जश्न जींद भाजपा कार्यालय मे जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी
Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग