7k Network

‘गीता हमारे जीवन का अहम हिस्सा,संस्कृति और इतिहास की झलक है गीता महोत्सव’- CM मनोहर

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो (नरेन्द्र शर्मा)

चंडीगढ़ : ‘गीता हमारे जीवन का अहम हिस्सा है और ये हमारे जीवन के पथ प्रदर्शन का संविधान है’, ये कहना है हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का, जिन्होंने गीता महोत्सव को लेकर चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेस की और इसे लेकर कई बड़ी जानकारियां भी दीं।

7 दिसंबर से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज होने जा रहा हैं। बता दें कि साल 2014 में मनोहर सरकार ने गीता महोत्सव की शुरुआत की थी। तो वहीं सीएम मनोहर ने इस पर जानकारी देते हुए कहा कि, ‘गीता महोत्सव हमारे संस्कृति और इतिहास को बताता है, अप्रैल में यूएसए में गीता महोत्सव बनाने की योजना बनी। गीता का संदेश विश्व व्यापी बनने जा रहा है’

‘7 से 24 दिसंबर तक गीता महोत्सव चलेगा, जिसमें कि 17 से 24 दिसंबर तक बड़े स्तर पर कार्यक्रम होगे। 17 दिसंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शिरकत करेंग और असम सहयोगी राज्य के रूप में शामिल होगा। हरियाणा के खान-पान की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, हर जिले में गीता महोत्सव को लेकर शोभा यात्रा निकलेंगे’। इस तरह की कई और जानकारियां सीएम मनोहर लाल ने साझा की।

सीएम ने ये भी बताया कि 23 दिसंबर को ब्रह्म सरोवर में दीपोंत्सव का कार्यक्रम होगा, एक लाख दीप ब्रह्म सरोवर पर जलाए जाएंगे। 24 दिसंबर को होगा गीता महोत्सव का समापन, गीता जयंती कार्यक्रम एक सप्ताह चलाएंगे। गीता ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में 70 हजार क करीब लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। गीता महोत्सव में अलग-अलग संस्थानों की प्रदर्शन लगेगी, संत महात्मा जाकर लोगों को ज्ञान देंगे’

Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग