7k Network

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रद्द किया अपना हरियाणा दौरा

खबर वाहिनी ब्यूरो (नरेन्द्र शर्मा)

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा का दौरा रद्द कर दिया है यह जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर पोस्ट डाल कर दी है और साथी अपना वीडियो संदेश भी दिया है जानी उन्होंने क्या कहा ।

मेरे प्यारे कांग्रेस के साथीयो, किसान-मज़दूर भाईयो,

चिलचिलाती धूप, धूल के अंधड़ व जुल्मी भाजपा-जजपा सरकार की लाठियों व संगीनों के साये में पीपली, कुरुक्षेत्र व पूरे हरियाणा में हमारे अन्नदाता संघर्ष कर रहे हैं।

खट्टर-दुष्यंत सरकार किसान-मज़दूर की पीठ पर लाठियाँ व पेट पर लात मार रही है। जुल्म से टक्कर लेने के अलावा अब किसान के सामने कोई रास्ता नहीं बचा।

ऐसे में कर्नाटक की जीत के बाद कल 14 जून का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पोस्टपोन करने का निर्णय लिया है। मुझे मालूम है कि ठाठें मारता कांग्रेस के साथियों का जोश हर हिमालय सी ऊँचाई मापने को बेताब है।पर संघर्ष के समय में जश्न को इंतज़ार करना ज़रूरी है व हमें सारी ताक़त किसान-मज़दूर के संघर्ष के जज्बे के साथ लगानी है।

जहां किसान-मज़दूर का पसीना गिरेगा, मेरे सहित कांग्रेस का हर साथी अपना खून बहाने के लिए तैयार है। हम आख़िरी साँस तक कंधे से कंधा मिला कर ये लड़ाई लड़ेंगे।

बहुत सारे साथियों को अथाह असुविधा हुई, इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूँ। बहुत जल्द आप से मंत्रणा के बाद जश्न और संघर्ष की ये शुरुआत हम दुबारा करेंगे। आइये हम किसान-मज़दूर की ढाल बन खड़े हो जाएँ।

ट्विटर लिंक ⬇️ https://twitter.com/rssurjewala/status/1668610092877348864?t=FdfxUx6skAF0ba4jM0J56Q&s=19

Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग