7k Network

VIP कल्चर पर एक और प्रहार, VIP गाड़ियों से हटेगा सायरन ?? नितिन गडकरी बोले- अब सुनाई देगी बांसुरी, तबले और शंख की आवाज

खबर वाहिनी ब्यूरो (नई दिल्ली) :

केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्य मार्ग मंत्रालय ने अब गाड़ियों में हॉर्न और सायरन की तेज ध्वनि में बदलाव करने वाले नियम तैयार कर लिए हैं। अब लोगों को इन सायरनों की कर्कश आवाज की जगह भारतीय वाद्य यंत्रों जैसे बांसुरी, तबले और शंख की आवाज सुनाई देगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुद इस बात की घोषणा की है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि सायरन को हटाने के काफी फायदे होंगे। इससे ध्वनि प्रदूषण भी कम होगा। उन्होंने बताया कि मंत्रालय ऐसे प्रावधान तैयार कर रहा हैं जिससे लोगों को सायरन की कर्कश आवाज से राहत मिलेगी।

नितिन गडकरी ने बताया कि अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्य मार्ग मंत्रालय ने तेज सायरन को खत्म करने की योजना बनाई है। हमारी योजना है कि गाडियों में इंडियन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की आवाज लगाई जाए, जो लोगों को सुनने में बेहतर लगे। गडकरी ने कहा कि वो भाग्यशाली हैं कि उन्हें VIP गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने का मौका मिला था। अब वो VIP गाड़ियों से सायरन हटाने की योजना बना रहे हैं।

Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग