7k Network

हुड्डा के ‘‘गढ़’’  सांघी में गरजे बिप्लब देब, ’हुड्डा को घर में घेरा’, रोहतक की जनता मोदी को ही प्रधानमंत्री देखना चाहती है:  बिप्लब देब
जनता को सम्मान मोदी ही दे सकते हैं, राहुल और हुड्डा नहीं: बिप्लब देब

हरियाणा दुनिया को रोटी देता है, इसलिए यहां लोगों को सम्मान चाहिए और जनता को सम्मान मोदी ने दिया है: देब

भाजपा प्रभारी ने सांघी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा

मोदी सरकार की योजनाओं से हो रहा है विकसित भारत का निर्माण: बिप्लब देब

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो (नरेन्द्र शर्मा)

रोहतक, 10 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में गरजे। बिप्लब देब ने हुड्डा के गांव सांघी में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि रोहतक की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही तीसरी बार भी प्रधानमंत्री देखना चाहती है। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को घर में घेरा। श्री देब ने कहा कि हरियाणा की जनता को रोटी से पहले सम्मान चाहिए और प्रदेश की जनता को सम्मान केवल मोदी जी ने दिया है, राहुल गांधी और हुड्डा ने नहीं। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने यात्रा में उमड़े सांघी गांव के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा इनका लाभ उठाने का आह्वान भी किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा आदि नेताओं ने भी मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखा। यात्रा में उपस्थित अन्य नेताओं और अधिकारियों के साथ यहां योजनाओं का लाभ देने के लिए लगी प्रदर्शनी का भी बिप्लब देब ने अवलोकन किया।
प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मोदी के नाम से ही इस ठिठुरती ठंड में नई उर्जा और जोश तथा गर्मी का संचार होता है, जबकि राहुल गांधी के नाम से ही मुर्छा सी छा जाती है।

रोहतक के तीन दिवसीय प्रवास के पहले दिन गांव सांघी में अपने शानदार स्वागत से गदगद भाजपा प्रभारी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा के शासनकाल में यहां 12-12 फूट के गड्ढे होते थे ताकि कोई दूसरी पार्टी के नेता यहां नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं, हमें यहां आने से कोई गड्ढा, नदी, नाला, पहाड़ नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का शासन नहीं है, अब मोदी सरकार है और नागरिकों को अधिकार मांगने की जरूरत नहीं है। सभी लोगों को अधिकार स्वतः मिल रहे हैं। मोदी के विकास का रथ गांव-गांव जाकर पात्र लोगों को सुविधाएं दे रहा है।


प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि हरियाणा किसानों का प्रदेश है। हरियाणा दूसरे प्रदेशों को अनाज देता है। हरियाणा के लोगों को अगर कुछ चाहिए तो वह सम्मान चाहिए। उन्होंने सांघी गांव के लोगों से सवाल करते हुए कहा कि आप लोग बताएं कि आपको सम्मान पहले चाहिए या रोटी?,  जनता की तरफ से आवाज आई पहले सम्मान चाहिए। यह सुनकर  बिप्लब कुमार देब ने कहा कि यह सम्मान आप लोगों को राहुल गांधी व हुड्डा नहीं, सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही दिला सकते हैं।
बिप्लब कुमार देब ने राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ललकारते हुए कहा कि सांघी गांव के लोगों को सम्मान चाहिए। हरियाणा के लोग रोटी कम खा लेंगे, लेकिन देश और प्रदेश के सम्मान को कम नहीं होने देंगे। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता में जो सम्मान है उसी का परिणाम सांसद अरविंद शर्मा है, जिसे यहां की जनता ने आशीर्वाद देकर संसद में भेजा है, क्योंकि रोहतक की जनता चाहती है कि देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे। बिप्लब देब ने कहा कि राहुल बाबा और हुड्डा साहब आप भी यहां की जनता की आवाज सुन लें अब यहां आप लोगों की कुछ नहीं चलने वाली। अब यहां पर प्रधानमंत्री मोदी के ही चलने वाली हैं, क्योंकि यहां अब सब मोदी जी के ही चाहने वाले हैं।
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए श्री देब ने कहा कि जब राहुल गांधी भाषण देते हैं तो वे कुछ भी बोल देते हैं, जनता का तो वे ध्यान नहीं रखते। जबकि भाजपा जनता की बात सुनने वाली पार्टी है।
सांघी के मिले जबरदस्त आशीर्वाद से गदगद श्री देब ने कहा कि जैसे आप लोगों ने पिछली बार मोदी का साथ दिया वैसा ही साथ अब देना है। 2024 चुनाव में मोदी के साथ खड़े रहना है।
भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि साढ़े 9 सालों में मोदी-मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ने गरीबों और वंचितों को संबल बनाया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी की गाड़ी योजनाओं को शत प्रतिशत लोगों तक पहुंचाने के लिए निकली है। श्री देब ने सांघी गांव के लोगों को विकसित भारत बनाने का संकल्प भी दिलाया।

फिटनेस के लिए 87 वर्षीय बुजुर्ग का किया सम्मान

रोहतक के ग्राम सांघी में कार्यक्रम के दौरान मोदीजी की फ़िटनेस से प्रभावित एक 87 वर्षीय बुजुर्ग कार्यकर्ता की ऊर्जा, जोश और जुनून को देखकर बिप्लब देब  गदगद हो गए। देब ने बुजुर्ग का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। बिप्लब देब ने कहा कि हमेशा कहता हूँ कि हरियाणा किसान, जवान और बलवानों की भूमि है। उनकी ये ऊर्जा युवाओं के लिए भी प्रेरणीय है।
कार्यक्रम में लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती मंजू हुड्डा, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ दिनेश घिलोड़, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी, जिला अध्यक्ष उषा शर्मा, हरिओम भाली, पार्षद सुरेश किराड, ब्लॉक समिति के अध्यक्ष सुनील, वॉइस चेयरमैन नीरज हुड्डा, मंडल अध्यक्ष सोनू दलाल, महामंत्री जय भगवान हुड्डा, धर्मपाल मकड़ौली, सूरजमल किलोई, शमशेर कालिंगा, प्रशांत रांगी, डॉ अशोक रंगा, बलबीर रंगा, रमेश बोहर व उदयभान आदि मौजूद थे।

रोहतक में प्रदेश प्रभारी का जगह-जगह भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी बुधवार को पूर्व सीएम हुड्डा के गांव सांघी पहुंचे। यहां पहुंचने पर सांसद डा. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मनीष ग्रोवर, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी, संदीप, रेणु डाबला, मनमोहन गोयल, पंच और सरपंचों सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने श्री देब का फूल मालाओं, भारत माता की जय के जयकारों से भव्य स्वागत किया। रास्ते में भी उनका जगह -जगह स्वागत किया गया। अपने अभिनंदन से गदगद श्री देब ने कहा कि रोहतक में मिले इस भव्य स्वागत ने मुझे अभिभूत कर दिया।

पन्ना प्रमुख के घर पहुंचे बिप्लब देब

कार्यक्रम के बाद प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब पन्ना प्रमुख के घर पहुंचे। कृपाल आश्रम में बलजीत के घर पर बिप्लब देब के स्वागत में स्थानीय लोग भी पहुंचे। पन्ना प्रमुख बलजीत ने प्रदेश प्रभारी के अचानक घर पर पहुंचने पर खुशी जताते हुए कहा कि भाजपा में ही कार्यकर्ताओं का परिवार के सदस्य की तरह ध्यान रखा जाता है। बिप्लब देब ने पन्ना प्रमुख का सम्मान करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा परिवार है और हर कार्यकर्ता परिवार का एक सम्मानित सदस्य है।

Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग