September 8, 2024 2:35 am

7k Network

शक्ति वंदन अभियान को लेकर हुई जींद में महत्वपूर्ण बैठक, जनता को मोदी-मनोहर पर पूरा विश्वास : डॉ राज सैनी सैनी

खबर वाहिनी न्यूज

जींद, 24 (फरवरी) : भारतीय जनता पार्टी जींद के जिला महामंत्री डॉ राज सैनी ने कहा है कि देश और प्रदेश की जनता मोदी-मनोहर पर पूरा विश्वास करती है, इसलिए लोकसभा में एनडीए को 400 पार और प्रदेश में पूर्ण
बहुमत की सरकार आगामी चुनाव में बनेगी।

शक्ति वंदन कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री डॉ राज सैनी ने संबोधित करते हुए यह भी कहा कि चुनाव में महिला शक्ति की अहम भूमिका रहेगी। शक्ति वंदन कार्यक्रम के जिला जींद के मुख्य वक्ता एडवोकेट विजय अहलूवालिया ने शक्ति वंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य वक्ता विजयपाल अहलूवालिया ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यदा स्वयं सहायता समूह को अपने साथ जोड़ने की बात भी कही ओर बताया कि NGO द्वारा ध्रातल पर कार्य किये जाते है। NGO सरकार के लिए जनता से जुड़ाव का सबसे अहम माध्यम माना जाता है। माननीय नरेंद्र मोदी जी ने भी स्वयं सहायता समूह के द्वारा किये जाने वाले कार्यों को सराहा है। जींद भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं शक्ति वंदन कार्यक्रम की जिला सहसंयोजक कविता शर्मा ने भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित किया।जबकि इस शक्ति वंदन बैठक की अध्यक्षता अभियान के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री डॉ राज सैनी ने की। शक्ति वंदन कार्यक्रम में निम्न प्रकार की एन .जी .ओ. की भूमिका रहती है। जैसे 1. शिक्षा 2. ⁠स्वास्थ्य 3. ⁠सहकारी समितियां 4. ⁠कृषि 5. ⁠लीगल अवेयरनेस 6. ⁠पर्यावरण 7. ⁠ट्रेफ़िकींग 8. ⁠दिव्यांग 9. ⁠वृद्धाश्रम 10. ⁠आर्थिक सशक्तिकरण 11. ⁠स्किल 12. ⁠डिजिटल अवेयरनेस 13. ⁠आर.डब्लू .ए 14. ⁠मंदिर मंडली 15. ⁠इंडस्ट्री एसोसिएशन 16. ⁠तिरापंथ एसोसिएशन 17. ⁠जीतो जैन्स एसोसिएशन आदि से संबंधित NgO के संचालक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्य रूप निम्न संस्थाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया पब्लिक एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी, कमल रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी, सीनियर सिटीजन कौंसिल, पहला कदम फाउंडेशन ,रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, कृष्ण सुदामा फाउंडेशन, ओल्ड जींद सिटी रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी, पार्क एंड रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी, रोशनी फाउंडेशन हाउसिंग बोर्ड, सैनी महापंचायत ट्रस्ट ,अन्ना टीम जींद वेलफेयर सोसाइटी, भारत विकास परिषद ट्रस्ट, सोसायटी फॉर एडवरटाइजमेंट ऑफ़ विलेज एंड अर्बन एनवायरमेंट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन गांधीनगर जींद, शहीद भगत सिंह रेजिडेंशियल सोसायटी, जीण माता सेवा समिति ,रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन,पटियाला चौक एरिया रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ,सेवा समर्पण समिति ,मां अंबे बसंत विहार कॉलोनी , भगवान परशुराम सेवा धाम से संस्था एवं फोटो एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी जींद के साथ अन्य अनेकों NGO ने शक्ति वंदन कार्यक्रम में भाग लिया।

शक्ति वंदन कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ राज सैनी ने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के हित के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। जनता ने आशीर्वाद देते हुए 2014 और 2019 में देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई। डॉ राज सैनी ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है, वहीं मनोहर सरकार की नीतियों को भी हरियाणा की जनता पसंद करती है। शक्ति वंदन अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह बनाकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की सहायता करना और सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाना हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता जन भावनाओं के अनुरूप लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को दूर करने की दिशा में कार्य करें। जींद जिले में यह शक्ति वंदन कार्यक्रम डी आर डी ए हॉल में आयोजित किया गया। इस शक्ति वंदन कार्यक्रम में एन. जी.ओ. के संचालक व उनके प्रतिनिधि के साथ 350 के लगभग संख्या में व्यक्ति एवं महिलाएं मौजूद रही। इस दौरान शक्ति वंदन कार्यक्रम में शक्ति वंदन कार्यक्रम के जिला प्रभारी एडवोकेट विजयपाल, शक्ति वंदन कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ राज सैनी, जिला सहसंयोजक कविता शर्मा ,नगर परिषद जींद से उपप्रधान अर्चना शर्मा ,सतीश हरयाणवी, डॉ बलबीर श्योराण,गीता बिटानी, सुभाष डिगाना, सुभाष शर्मा, राजेश वशिष्ठ,विजय सैनी,सुखदीप बुआना,रिछपाल शर्मा,शीशपाल भाणा, सुनील वशिष्ठ, हरीश कौशिक उपप्रधान प्रतिनिधि नगर परिषद जींद, मिंकू कौशिक, बलजीत कुमार , उषा बिड़लान, रीटा धीमान,जयभगवान यादव,सजंय वर्मा के साथ आने को गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग