7k Network

हरियाणा भाजपा छेड़छाड़ केस में सामने आया हनीट्रैप एंगल; ब्लैकमेल कर 50 लाख की डिमांड की, महिला और अमित बिंदल समेत 6 पर मामला दर्ज

कलाकार रोकी मित्तल ने दर्ज करवाया केस

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो

हरियाणा बीजेपी चीफ मोहन लाल बडौली के खिलाफ हिमाचल कसौली में एक महिला ने होटल में रेप होने का केस दर्ज कराया था। अब इस रेप मामले में हनीट्रैप एंगल सामने आया है। पूर्व बीजेपी नेता रॉकी मित्तल की शिकायत पर पंचकूला के सेक्टर-5 थाने में आरोप लगाने वाली महिला समेत 6 पर धारा 308(2), 308(5),61, 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमें अमित बिंदल का भी नाम शामिल है। इसके अलावा एफ़आईआर में 3 अज्ञात लोग हैं।

बताया जा रहा है कि, मामला दर्ज करने के साथ ही 3 की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। साथ ही पंचकूला पुलिस मामले को लेकर आगे की छानबीन और बनती कार्रवाई करने में जुट गई है। इस मामले में एफ़आईआर की कॉपी भी सामने आई है। जिसमें सभी आरोपियों के नाम हैं। बताया गया है कि, इन्होंने हरियाणा बीजेपी चीफ मोहन लाल बडौली से 50 लाख रुपये की डिमांड की। जिसके लिए रॉकी मित्तल को माध्यम बनाया गया। ऐसा न करने पर हनीट्रैप में फंसाने की धमकी दी गई. साथ ही ब्लैकमेल करने के लिए झूठा केस बनाया गया।

रॉकी मित्तल द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस को बताया गया कि, इन आरोपियों का पूरा संगठित आपराधिक समूह है। जो नामचीन लोगों को झूठे केस की धमकी देकर और ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड करता है। ये उनकी एआई द्वारा फर्जी अश्लील सीडी भी तैयार करते हैं और जब लोग पैसे नहीं देते हैं तो फिर ये पुलिस में जाकर झूठी एफ़आईआर दर्ज करा देते हैं। रॉकी मित्तल ने बताया कि, आरोपियों ने मोहन लाल बडौली को दिल्ली और गोवा जैसे अन्य स्थानों पर भी जाल बिछाकर फंसाने की कोशिश की थी। लेकिन कायमाब नहीं हुए।

अमित बिंदल मास्टरमाइंड

रॉकी मित्तल ने पुलिस को जानकारी दी है कि, अमित बिंदल के राजनीतिक दबाव में यह मामला बनाया गया है। अमित बिंदल को मास्टरमाइंड बताया है। रॉकी मित्तल ने बताया कि, उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। रॉकी मित्तल ने अपने जान-माल की सुरक्षा की चिंता जताई है। मित्तल ने कहा है कि, आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब होने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। रॉकी मित्तल ने अपनी सुरक्षा की भी मांग की है।

गौरतलब है कि, पिछले महीने जब मोहन लाल बडौली पर एफ़आईआर कॉपी सामने आई तो हड़कंप मच गया था और इससे राजनीतिक माहौल भी गर्म हुआ। बडौली के साथ-साथ एफ़आईआर में सिंगर रॉकी मित्तल का भी नाम लिया गया था। लेकिन पूरे मामले में उस समय में एक नया ट्विस्ट भी आया। दरअसल, आरोप लगाने वाली जिस महिला ने एफ़आईआर कराई, उसमें अपनी एक महिला दोस्त का नाम आई विटनेस (गवाह) के तौर पर दिया था। उस महिला गवाह ने कैमरे पर इस मामले को लेकर अलग ही कहानी बयां की।

अमित बिंदल का भी आया था बयान

इस मामले में रॉकी मित्तल ने अमित बिंदल को मास्टरमाइंड बताया है। इससे पहले रेप के इस मामले में इतना नाम उछलने और महिला गवाह के सामने आने के बाद अब अमित बिंदल ने खुद मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी सफाई दी थी। बिंदल ने कहा था कि, एफआईआर में उनका नाम नहीं है। एफआईआर की कॉपी में शिकायतकर्ता ने कहीं भी उनका नाम नहीं लिया है, उनपर लग रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। बिंदल ने यह भी कहा था कि, वह मामले में सामने आई महिला गवाह को नहीं जानते हैं। इसके अलावा आरोप लगाने वाली जो महिला है, वह करीब दो साल पहले उनके साथ काम करती थी, लेकिन अब वह उनके संपर्क में नहीं है।

वहीं सिंगर रॉकी मित्तल के आरोपों को लेकर भी अमित बिंदल ने बयान दिया। बिंदल ने बताया कि, वे नहीं समझते कि रॉकी मित्तल के आरोपों का कोई आधार है। बिंदल ने यह भी बताया कि रॉकी मित्तल खुद कैथल से भागे हुए हैं और उनकी संपत्ति बेचने की वजह भी सबको पता है। अमित बिंदल ने आगे कहा था कि अगर उन्हें या उनके परिवार को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार कुछ लोग होंगे।

Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग