7k Network

श्री अमरनाथ यात्रा में भण्डारे के लिए सामान के साथ जत्था रवाना

खबर वाहिनी ब्यूरो (नरेन्द्र शर्मा)

जीन्द : श्री अमरनाथ सेवा समिति जींद, असन्ध (हरियाणा) आज भण्डारे के सामान व सेवक अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जोजोपाल के लिए रवाना हुए।
इस बारे में सुरेश पांचाल ने बताया कि हमारी समिति आज जींद से भण्डार लेकर असन्ध में पहुंची। यहाँ जीन्द व असन्ध के अमरनाथ सेवा समिति के संचालकों व सेवकों ने हवन किया। इसके उपरान्त भण्डारे के लिए चार ट्रक खाद सामग्री लेकर जोजोपाल कश्मीर के लिए रवाना हुए। इस मौके पर प्रधान प्रवीण बिंदल, हरि ओम गोयल, प्रधान जींद श्यामलाल बंसल, राजेश जैन, सुरेश पांचाल, कृष्ण सिंगला, गौरव गर्ग, पुरुषोतम मित्तल, बलबीर सिंह, रवि सहरावत, बीरबल पांचाल, अजीत पांचाल, संदीप चहल व अन्य सेवादार रवाना हुए।
सुरेश पांचाल ने बताया कि श्री अमरनाथ सेवा समिति प्रतिवर्ष श्री अमरनाथ यात्रा पर इस प्रकार के भण्डारे का आयोजन करता है। इस वर्ष भी समिति के सेवादारों का जत्था आज रवाना हुआ जो 10 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद यह जत्था वापिस आ जाएगा और इसके स्थान पर दूसरा जत्था ले लेगा और यह सेवा चलती रहेगी।

Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग