7k Network

जींद में भाजपा हुई मजबूत, विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विनोद सैनी भाजपा में शामिल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी के प्रयासों का नतीजा

खबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो

जींद : जींद विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विनोद सैनी वीरवार को दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ सैनी धर्मशाला के प्रधान जिले सिंह, राजा सैनी, सतीश जांगड़ा आसन, पूर्व पार्षद रुपराम भी भाजपा में शामिल हो गए। सभी को भाजपा में शामिल करवाने के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने विशेष भूमिका निभाई। नायब सैनी ने सभी को भाजपा का फटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। आज देश में केवल भाजपा ही अकेली पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान करती है। इसी कारण भाजपा दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहरलाल अनेक ऐसी जनकल्याण की योजनाएं चला रहे हैं, जिसका आम आदमी को लाभ मिल रहा है।

आज देश व प्रदेश की जनकल्यणकारी योजनाओं के कारण ही लोगों का रुझान भाजपा की तरफ बढ़ रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का लोग काफी लाभ उठा रहे हैं। लोगों को अब अपने कामों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते बल्कि उनके गांव में लगने वाले शिविरों में ही उनकी समस्या का समाधान हो जाता है। लोगों को चाहिए कि वह इस यात्रा के दौरान लगने वाले शिविरों के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान करवाए। इसके अलावा भी अनेक ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने चलाई हैं, जिसका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है।

Khabar Vahini
Author: Khabar Vahini

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग