जरूरत पडऩे पर अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति को इच्छित सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी-कर्मबीर सैनी June 15, 2025
उचाना खुर्द की बेटी तम्मन्ना बनीं MNS में लेफ्टिनेंट, पासिंग आउट परेड की सफलतापूर्वक पूर्णता May 30, 2025
यौन शोषण मामले मे जींद SP का बयानजींद SP सुमित कुमार ने महिला पुलिसकर्मी द्वारा लगाए गए आरोप पर खोले बड़े राज : देखें वीडिय October 29, 2024
भाजपा जिला सदस्यता अभियान का हुआ आगाज, जींद मे जिला कार्यशाला मे पहुंचे मंत्री कृष्ण पंवार, बोले बनाएंगे प्राथमिक सदस्यों का रिकॉर्डखबर वाहिनी न्यूज ब्यूरो : जीन्द 29.10.2024भाजपा जिला कार्यालय जीन्द में सदस्यता अभियान 2024 के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिढ़ा, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने वशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी डॉ मदन लाल गोयल, जिलाध्यक्ष तिजेन्द्र ढुल, जिला संयोजक सदस्यता अभियान डॉ औमप्रकाश पहल, पूर्व जिलाध्यक्ष व चेयरमैन अमरपाल राणा, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, वरिष्ठ नेता रामफल शर्मा, जिला महामंत्री डॉ राज सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता राजबीर रोहिल्ला, सुभाष शर्मा, जोड़ा सिंह बड़नपुर, कार्यालय प्रभारी नरेन्द्र शर्मा, जिला सचिव पुष्पा तायल, पूर्व जिला महामंत्री जितेन्द्र सिंह रोहड़ व जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान 2024 के तहत हरियाणा प्रदेश के 50 लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 250 कार्यकर्ताओं को जोड़ना अत्यंत जरूरी हैं। उन्होने कहा कि यह कार्य करने से हमारा संगठन और मजबूत होगा और पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान दिल की गहराईयों से किया जायेगा। यह अभियान 4 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए 8800002024 पर मिस्ड कॉल करे। पूरे देश में भाजपा का संगठन सबसे मजबूत संगठन है इस संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किये जाते है। उन्होनें प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं से धनतेरस दीपावली, भैया दूज व विश्वकर्मा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्री कृष्ण पंवार ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में 1000 गांव में ई लाइब्रेरी खोलने का काम किया जायेगा ताकि बच्चे वहां से पढकर शिक्षा स्तर में उच्चतम स्थान हासिल कर सके। प्रत्येक ई लाईब्रेरी पर दस लाख रुपये खर्च किये जायेगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के 250 गांवों चिन्हित किये गए है जिसमें जिम्म खोलने का काम किया जाएगा। सभी गांवों में फिरणियों को पक्का करने का काम किया जाएगा और स्ट्रीट लाईटें भी लगवाने का काम जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में भी शहरों की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई करवाई जाएगी।हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिढ़ा व सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोन्धित किया और कहा कि वे इस सदस्यता अभियान 2024 में अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ने का काम करें ताकि हमारा संगठन और मजबूत हो सके। इस अभियान में हमारे द्वारा भी कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र ढुल ने सभी मण्डल अध्यक्षों को कहा कि 4 नवंबर से 6 नवंबर अपने अपने मण्डलों में जिला कार्यशाला की तर्ज पर मण्डल कार्यशाला का आयोजन करे व सदस्यता ग्रहण करवाने का काम करे ताकि संगठन को और मजबूती मिल सके। October 29, 2024
हरियाणा मे लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, नायब सैनी के नेतृत्व मे फिर से जीतेंगे हरियाणा August 5, 2024
शक्ति वंदन अभियान को लेकर हुई जींद में महत्वपूर्ण बैठक, जनता को मोदी-मनोहर पर पूरा विश्वास : डॉ राज सैनी सैनी February 24, 2024
सरकार की नेक सोच व तकनीक का निरंतर लोगों को मिल रहा लाभ, बुजुर्गों की पेंशन व जरुरतमंद परिवारों को राशन कार्ड आदि योजनाओं का घर बैठेvमिल रहा लाभ : कृष्ण मिढ़ा विधायक February 19, 2024
आक्रोशित हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एशोसिएशन ने 21700 के नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाईखबर वाहिनी न्यूज ब्यूरोजींद : 20 साल के संघर्ष को लालीपॉप देकर सरकार ने लिपिकों की जेब खाली रखने ओर मुंह पर टेप लगाने की नाकाम कोशिश की है।सरकार की इस घिनोनी कोशिश को हरियाणा का मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कामयाब नहीं होने देगा, क्योंकि वेतन बढ़ौतरी के नोटिफिकेशन में कर्मचारियों को एक फुटी कौड़ी का फायदा नहीं हुआ।एशोसिएशन की प्रांतीय चेयरमैन सुनीता कालीरामणा ने कहा कि हाल ही में जो प्रदेश के मिनिस्ट्रीयल स्टाफ को हरियाणा सरकार द्वारा 19900 से 21700 के वेतन बढोतरी के नाम पर जो झुनझुना थमाया गया है उस झुनझुने की प्रतियां आज पूरे प्रदेश में जलाई गई हैं उन्होंने कहा कि नए ग्रेड की नोटिफिकेशन से कर्मचारियों के आंदोलन को शांत करने का प्रयास किया गया है। जबकि नई घोषणा से लिपिकों की जेब में अतिरिक्त कुछ भी नहीं आया क्योंकि किसी भी नए व पुराने कर्मचारियों की नौकरी तीन व चार साल पुरानी हो चुकी है। वे तो 23 हजार से उपर पहुंचने को है। हां कुछ भोले कर्मचारी झांसे में आ भी जाएंगे, लेकिन तर्कशील कर्मचारी इस नोटिफिकेशन की बारिकियों को जान चुका है। उसको समझ भी आ चुकी है कि उक्त नए दिशा.निर्देशों से उनको कोई फायदा नहीं है.उल्लेखनीय है कि सातवें पे कमीशन में क्लर्क 35400 का हकदार बनता है ओर अपने हक लिए वे पिछले दो दशकों से आंदोलनरत्त भी है। कर्मचारी नेताओं का तर्क है कि वेतनमान बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर पूर्ववर्ती सरकार के समय वर्ष 2012 में कुरूक्षेत्र में लगातार 477 दिनों आंदोलन कर डेरा डाले रखा तथा 2017 में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के गृह जिला में भी 316 दिनों तक धरने पर तथा अब 42 दिनों की हड़ताल पर डटे रहे थे। इसलिए आज नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाते हुए मांग की गई है कि पूर्व में 25 अगस्त 2014 को हूए मंत्रिमंडल फैसले व भाजपा के घोषणा पत्र अनुसार सरकार चतुर्थ श्रेणी को 26000, लिपिक,स्टेनो, सटेस्टिकल लिपिक 35400, सहायक, आंकड़ा सहायक, स्टेनोग्राफर 44900, उपाधीक्षक, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर, 47600 व अधीक्षक के लिए 56100 के पे स्केल प्रदान करने व पुरानी पेंशन बहाल करने का नोटिफिकेशन तुरन्त जारी करे।सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से सम्बंधित मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एशोसिएशन के साथी वेतनमान की मांग, पुरानी पेंशन बहाली व अन्य सांझी मांगों को लेकर 16 फरवरी 2024 को देश व्यापी हड़ताल में शामिल होकर सरकार को अपनी मांगों को मनवाने के काम करेंगे। इस मौके पर दीनानाथ, कमल चुग, इशवंती, विभा मुदगिल, विनोद पुनियां, नरेश, नवीन नागपाल, अजय यादव आदि मौजूद रहे। सुनीता कालीरामणा, स्टेट चेयरमैन (मिनिस्ट्रीयल स्टाफ स्वास्थ्य विभाग, जीन्द) February 12, 2024